|
money-money

Fantasy Glitters धन की मॅंडी मे आज इंसान बिक रहा है धर्म बिक रहा है ईमान बिक रहा है क्या-क्या रंग दिखाए ये दौलत देखो अब तो हाथों हाथ भगवान बिक रहा है आग लगाएँ अपने हाथों मंदिर ओर मस्जिद को दुनिया मे हर तरफ़ मौत का समान बिक रहा है शरमौ-हया बिक गयी पैसे से दोस्तो इज़्ज़त मिटाने का अरमान बिक रहा है धन की मॅंडी मे आज इंसान बिक रहा है धर्म बिक रहा है ईमान बिक रहा है अनिल वर्मा, मई/1988
|
|